मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नोएडा ने अलीगढ़ में शुरू की एक्सक्लूसिव ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा

अलीगढ़, 5 जुलाई 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नोएडा ने आज अलीगढ़ के शिवम केयर सेंटर (जेल रोड) के सहयोग से विशेष ब्रेस्ट कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नोएडा के ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर डायरेक्टर डॉ. (प्रो.) नवनीत कौर उपस्थित रहीं। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों और उसके लिए उपलब्ध अत्याधुनिक इलाज की जरूरत को रेखांकित किया।

डॉ. नवनीत कौर अब हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शिवम केयर सेंटर, अलीगढ़ में मरीज़ों को परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं देंगी।

ओपीडी लॉन्च के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नोएडा के ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर डायरेक्टर डॉ. (प्रो.) नवनीत कौर ने कहा, “हम अलीगढ़ में अपनी विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत करके अत्यंत प्रसन्न हैं। कैंसर से जूझ रहे मरीज़ों की हालत अक्सर देर से पहचान, जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित पहुंच के कारण और बिगड़ जाती है। यदि कैंसर की समय रहते पहचान हो जाए, तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। ब्रेस्ट कैंसर के सर्जिकल इलाज में ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी, सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी, ऑनकोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जरी, ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन, ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन और ब्रेस्ट रिडक्शन जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “भले ही ब्रेस्ट कैंसर के कुछ मामले अनुवांशिक कारणों से होते हैं, लेकिन आज की जीवनशैली भी एक बड़ा कारण बन रही है – जैसे कि शारीरिक निष्क्रियता, अत्यधिक शराब सेवन, धूम्रपान, युवाओं में बढ़ता मोटापा, तनाव और पोषण की कमी। ब्रेस्ट कैंसर के कुछ प्रमुख लक्षणों में बिना दर्द की गांठ, स्तनों में असमानता, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना, निप्पल डिस्चार्ज, अल्सर और दर्द आदि शामिल हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।”

ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में तेज़ी से हो रही वृद्धि को देखते हुए, मैक्स हॉस्पिटल नोएडा का यह प्रयास अलीगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

See the full News here
https://exposednews.in/news-post/5275p

Related Articles

Dr. Navneet Kaur Co-Chairs Panel at National Dialogue on Consumer Protection Act

Prof. Dr. Navneet Kaur co-chaired a panel on three...

Dr Navneet Kaur Returns to JNMC, AMU for Extension Lecture on Modern Breast Cancer Management

Dr Navneet Kaur returned to Jawaharlal Nehru Medical College,...

Dr Navneet Kaur on DD Morning Show | Digital Health and Women’s Health